रायपुर सराफा एशोसियन ने मनाया होली मिलन समारोह ,।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -राजधानी रायपुर में सराफा व्यवसायियों द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी उपस्थित रहे और आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाया,
समारोह में रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सराफा एशोसियन के हरख मालू ने गुलाल लगाकर कर अभिनंदन किया। विधायक श्री साहू ने सभी व्यापारीयों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी और उनके व्यापार एवं सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर प्रतिवर्षानुसार सेठ नाथूराम जी की बारात धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई ।
सराफा एशोसियन के लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने बताया की सराफा एशोसियन द्वारा हर वर्ष होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के मनाया जाता है।उन्होंने सभी व्यापारीयों एवं शहरवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.