Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 4, 2026

यादें नवोदय की” कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया

 अहमदाबाद गुजरात।


आंगन 2.0 – यादें नवोदय की






दिनांक 1 मार्च 2026 को “आंगन 2.0 – यादें नवोदय की” कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा संचालित सेवा संस्थान AAN Gujarat (Alumni Association of Navodaya, Gujarat) के सफल नेतृत्व में संपन्न हुआ।



कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नवोदय विद्यालय समिति, अहमदाबाद प्रांत के उपायुक्त श्री प्रेम कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही हरदयाल मीणा (आचार्य, ज.न.वि. पाटन), आर. के. दीक्षित (आचार्य, ज.न.वि. अहमदाबाद), श्री संजय कुमार (मंडल निदेशक, NCDC) तथा लेफ्टिनेंट कर्नल वी. के. पांडेय (अहमदाबाद छावनी) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।




 नवोदय विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विभिन्न सरकारी पदों पर कार्यरत पूर्व विद्यार्थियों सहित गुजरात तथा भारत के विभिन्न राज्यों से 1400 से अधिक पूर्व छात्रों ने अपनी सहभागिता से आयोजन को यादगार बना दिया।



कार्यक्रम का शुभारंभ नवोदय प्रार्थना से हुआ, जिसके पश्चात् विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नृत्य एवं स्तुतियों ने वातावरण को भावनात्मक और उल्लासपूर्ण बना दिया। एक उत्कृष्ट ऑडियो-विज़ुअल प्रस्तुति के माध्यम से AAN Gujarat की स्थापना, अब तक किए गए कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं का प्रेरणादायी परिचय प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी जनों का हृदय जीत लिया।


वर्ष 1996 बैच से लेकर 2025 बैच तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विद्यालयीन दिनों की यादों को ताजा किया तथा पुराने मित्रों के साथ पुनर्मिलन के मधुर क्षण साझा किए। राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पधारे पूर्व विद्यार्थियों एवं गुजरात के वरिष्ठ साथियों को “GEM of Navodaya” तथा “Navodaya Guiding Star” सम्मान से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का सीधा प्रसारण AAN Gujarat के यूट्यूब चैनल पर भी किया गया, जिससे देश-विदेश में बसे नवोदय परिवार के सदस्यों ने इसे देखा और सराहा।


इस अवसर पर सभी ने जवाहर नवोदय विद्यालय के आदर्श वाक्य —

“शिक्षार्थ आइए, सेवार्थ जाइए”

को जीवन में सार्थक रूप से आत्मसात करते हुए राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad