Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 30, 2026

ग्राम पंचायत बोईरझीटी में जल संकट से राहत – सरपंच और पंचायत की पहल से तालाब हुआ लबाल

 ग्राम पंचायत बोईरझीटी में जल संकट से राहत –



 सरपंच और पंचायत की पहल से तालाब हुआ लबाल



तिल्दा नेवरा = गर्मी के मौसम में जहां एक ओर गांवों में पानी की समस्या विकराल रूप ले लेती है, वहीं ग्राम पंचायत बोईरझीटी ने एक मिसाल पेश करते हुए इस चुनौती का समाधान निकाल लिया है। लंबे समय से गांव में पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग तक के लिए भारी संकट बना हुआ था। हालात ऐसे थे कि ग्रामीणों में पानी को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और किसी भी टैंक या स्थायी जल स्रोत की व्यवस्था नहीं थी।

इसी बीच ग्राम पंचायत के युवा सरपंच मुकेश सोनवानी और उनकी पूरी पंचायत टीम ने अपनी नई सोच और दृढ़ संकल्प के साथ एक अनोखी पहल की। पंचायत द्वारा मोटर पंप के माध्यम से करीब 10 फीट ऊंचे स्थित तालाब को भरने का कार्य किया गया, जिससे तालाब पूरी तरह लबालब हो गया। इस पहल से पूरे गांव को बड़ी राहत मिली है।

खास बात यह है कि अपने कार्यकाल के मात्र 2 वर्षों में यह कार्य दो बार सफलतापूर्वक किया जा चुका है, जिससे ग्रामीणों को अब पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। यह प्रयास पंचायत की दूरदर्शिता और जनहित के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

इस सराहनीय कार्य में सरपंच के साथ पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें शामिल हैं –

भीमेश्वरी ध्रुव (पंच), फलिन्द्र कुमार भारती (पंच), टिकेश्वरी सोनवानी ( उप सरपंच), सतरूपा बंजारे (पंच), शैलेन्द्री वर्मा (पंच), साक्षी वर्मा (पंच), हरिशचन्द्र निषाद (पंच), पिंकी निषाद (पंच), कौशिल्या सागरवंशी (पंच) और भुखराम यदु (पंच)।

गांव के समस्त ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए सरपंच एवं पूरी पंचायत टीम का आभार व्यक्त किया है। यह कार्य न केवल वर्तमान जल संकट का समाधान है, बल्कि आने वाले समय के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।


CNI NEWS  तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad