शोभायात्रा में कर्मा माता की झांकियां, डीजे, और भजन-कीर्तन के साथ समाज की एकजुटता का संदेश : अशवंत तुषार साहू
महासमुंद :भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी की जयंती के अवसर के महासमुंद विधानसभा क्षेत्र ग्राम सिंघी में साहू समाज द्वारा भव्य शोभायात्राएं, कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किए गए।
जिसमे अतिथी रहे राष्ट्रीय तेलीकर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू । आयोजन सामिति के तत्वाधान में फूल माला, चंदन,गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया
शोभायात्राओं में कर्मा माता की झांकियां, डीजे, और भजन-कीर्तन के साथ समाज की एकजुटता का संदेश दिया गया।
कर्मा जयंती शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण:
भव्य आयोजन: महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंधी मे साहू समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए।
सांस्कृतिक झलकियां: शोभायात्रा में माता कर्मा की झांकियां, और पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं।
सामाजिक संदेश: यात्रा के माध्यम से समाज को एक सूत्र में पिरोने और माता कर्मा के भक्ति व सेवा के संदेश को प्रसारित किया गया।
प्रसाद वितरण: शोभायात्रा के समापन पर महाप्रसाद/भंडारे का आयोजन किया गया।
इन आयोजनों का उद्देश्य माता कर्मा के परोपकारी जीवन से प्रेरणा लेना और समाज में भाईचारा बढ़ाना रहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.