Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 10, 2026

कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जिलेभर में रंगपंचमी का पर्व शांतिपूर्वक सम्पन्न लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र करीला माता मेला भी सुरक्षा व्यवस्था के बीच व्यवस्थित रूप से हुआ संपन्न


दिनांक : 09 मार्च 2026

जिला : विदिशा


कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जिलेभर में रंगपंचमी का पर्व शांतिपूर्वक सम्पन्न



लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र करीला माता मेला भी सुरक्षा व्यवस्था के बीच व्यवस्थित रूप से हुआ संपन्न


विदिशा जिले में रंगपंचमी का पर्व पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रंगपंचमी के अवसर पर जुलूस निकाले गए,



 जिनके दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर पेट्रोलिंग तथा प्रमुख स्थानों पर पुलिस की सतर्क निगरानी के चलते सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए।


इसी क्रम में रंगपंचमी के अवसर पर करीला माता मंदिर में आयोजित प्रसिद्ध करीला माता मेले में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता जानकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते करीला माता मेला भी शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।


मेले को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा करीला मंदिर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया था तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए थे। निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं मार्ग संकेतकों को सुव्यवस्थित रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए थे।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा करीला माता मेले की सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए ड्यूटी के दौरान सतर्कता, समन्वय एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए थे।


पुलिस की प्रभावी कार्ययोजना, अधिकारियों की सतत निगरानी तथा पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते जिले में रंगपंचमी का पर्व एवं करीला माता मेला दोनों ही शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुए। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad