Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 10, 2026

बिजली कटौती से ग्रामीण , किसान परेशान - राजेश साव कंचनपुर में सब स्टेशन होने के बाबजूद , लो-बोल्टेज एवं बिजली कटौती से परेशान - राजेश साव

 जिला महासमुंद 



बिजली कटौती से ग्रामीण , किसान परेशान - राजेश साव




कंचनपुर में सब स्टेशन होने के बाबजूद , लो-बोल्टेज एवं बिजली कटौती से परेशान - राजेश साव



पिथौरा/कंचनपुर विकास खंड पिथौरा के कंचनपर में लो-वोल्टेज एवं बिजली कटौती से ग्रामीण , किसान परेशान है । ज्ञात हो कि कंचनपुर में बिजली सब स्टेशन 2024 में स्थापित किया ताकि आस पास के ग्रामीणों को बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज से छुटकारा मिल सके । लेकिन ऐसा हुआ नही किसान अपने धान की फसल अच्छे से हो और पानी पर्याप्त मात्रा में मिल सके इसके लिए ग्रामीण जन मीटिंग रखकर प्रस्ताव रखे और सब स्टेशन के जगह चयनित कर , सब स्टेशन स्थापित कराए लेकिन ग्रामीणों का सपना चूर चूर हुवा । ग्रामीणों का कहना है , हमारे गांव में सब स्टेशन नही लगा था तब सही ढंग से बिजली मिलता था लेकिन लगने के बाद कभी कभी पानी पीने के लिए भी तरस जाते है , जनपद पंचायत पिथौरा पूर्व सरपंच संघ के सचिव राजेश साव ने कहा बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज की शिकायत मौखिक रूप से संबंधित अधिकारियों को किया गया , उनका कहना है ओवर लोड होने के कारण लो-वोल्टेज एवं बिजली कटौती की समस्या आ रही है । और इसके चलते गली एवं सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर बढ़ाने की अतिआवश्यकता है पर तत्काल नही हो सकता । ग्रामीणों ने यह भी कहा बिजली कटौती के चलते बच्चो की पढ़ाई लिखाई भी प्रभावित हो रही है अभी स्कूली बच्चों की वार्षिक परीक्षा भी चल रही है , अगर इस तरह चलता रहे तो जिम्मेदार कौन होगा ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है , समय रहते बिजली की समस्या का समाधान नही होने पर कंचनपुर क्षेत्र के ग्रामीण आंदोलन में उतरने पर मजबूर होंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad