भाजयुमो के जिला कार्यकारिणी में कमलेश डड़सेना को मंत्री पद के लिए नियुक्त किया गया
महासमुंद:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता कमलेश डड़सेना जी को आज भाजयुमो जिला कार्यकारिणी में मंत्री पद से सम्मानित किया गया है। कमलेश डड़सेना जी के मंत्री पद में नियुक्ति से प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
पिथौरा क्षेत्र के ग्राम सपोस निवासी कमलेश डड़सेना जी भारतीय जनता पार्टी के कट्टर समर्थकों में से एक है जो कि पूर्व में भी भाजयुमो के जिला महामंत्री, भाजपा मंडल सांकरा महामंत्री ,हिंदू युवा वाहिनी जिला महामंत्री , भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी आदि और भी अन्य पदों का निर्वाहन करते हुए आज जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा आज भाजयुमो जिला कार्यकारिणी में मंत्री पद के लिए नियुक्ति की गई हे जिससे कमलेश डड़सेना जी के प्रशंसकों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि जिस प्रकार पूर्व में पार्टी के लिए एक ऊर्जावान यूथ लीडर की तरह पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं आगे भी नईं ऊर्जा देंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.