अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- महिला दिवस के विशेष अवसर पर दिनांक 8 मार्च 2026, रविवार को कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन कर 51 मातृ शक्तियों का सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी मातृ शक्तियों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर उपस्थित मातृ शक्तियों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए, जिनसे कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि मातृ शक्ति समाज की आधारशिला है, जिनके त्याग, संघर्ष और संस्कारों से ही परिवार और समाज मजबूत बनता है।
यह सम्मान समारोह संस्था के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम में संस्था के सभी पदाधिकारी, डायरेक्टर एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में संस्था परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं मातृ शक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.