राजनांदगांव
होली त्यौहार के पूर्व थाना डोंगरगांव पुलिस की कार्यवाही
चाकु लहराने वाले राजनांदगांव निवासी पर थाना डोगरगांव पुलिस की कार्यवाही
होली त्यौहार के मद्देनजर डोंगरगांव पुलिस की असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। त्यौहार के दौरान शांति भंग करने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
विवरण - आगामी होली त्यौहार मे आम जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं अपराध अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, के द्वारा कडी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव क्षेत्र में असामाजिक तत्वो एवं बदमाशो पर कार्यवाही जारी है।
इसी क्रम मे दिनांक 01.03.2026 को जरिये फोन से सुचना मिला कि, बस स्टैण्ड डोंगरगांव के पास एक व्यक्ति हाथ मे धारदार चाकु लेकर घुम रहा है जिसे लोगो में भय का माहौल बन गया है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित कर पुराना बस स्टैण्ड डोंगरगांव के पास घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पुछने पर अपना नाम दीपक पिता रूखनाथ डोंगरे उम्र 50 साल निवासी वार्ड न 23 उडिया मोहल्ला प्रभात नगर राजनांदगांव, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छ0ग0) बताया जो अपने हाथ में एक, धारदार स्टील का नुकीला चाकु रखा हुआ था जिसे आरोपी के कब्जे से बरामद कर आरोपी विरूद्ध तत्काल कार्यावाही कर अपराध क्रमांक 63/26 धारा, 25 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थाना डोंगरगांव द्वारा अगामी होली त्यौहार के मद्देनजर कार्यवाही लगातार जारी है। इस कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, थाना प्रभारी डोंगरगांव, प्रधान आरक्षक 152 सुरेश सिंह राजपूत, आरक्षक 1673 ओकार कुर्रे एवं आर0 1720 आशाराम धु्रव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.