मारपीट कर जानलेवा हमला करने के दस आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - पुरानी रंजिश को लेकर एक दूसरे पर जानलेवा हमला किये जाने के दो पक्षों के दस आरोपियों को थाना नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी जगराम कश्यप निवासी - खैरताल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गत दिवस 02 मार्च की रात्रि लगभग दस बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके पुत्र अमन कश्यप के साथ नेगुरडीह के कुछ व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की गई है , जिससे वह बेहोश हो गया है। सूचना मिलने पर प्रार्थी घटनास्थल पहुंचा , जहां उनका पुत्र अचेत अवस्था में मिला। जब प्रार्थी पंहुचा तो उसे भी मारपीट कर चोट पहुंचाया गया। इसी प्रकार प्रार्थी गौतम यादव के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि विनय कश्यप एवं उसके साथियों के द्वारा एक राय होकर रंजिश को लेकर तुम बड़ा होशियार बनते हो , आज तुझे जान से मार देंगे की धमकी देते हुये हमला कर दिये। आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुये नवागढ़ थाना पुलिस ने दोनो पक्षों के पांच - पांच आरोपियों सहित कुल दस आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ , सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण आदित्य एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
एक पक्ष के गिरफ्तार आरोपीगण -
संजय कुमार कश्यप उर्फ भुरू उम्र 27 वर्ष , तिहारू राम कश्यप उम्र 59 वर्ष , शरद कुमार कश्यप उम्र 25 वर्ष , गौतम यादव उम्र 19 वर्ष और महेन्द्र कुमार कश्यप उम्र 25 वर्ष सभी निवासी ग्राम - नेगुरडीह , थाना - नवागढ़ , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़) ।
दूसरे पक्ष के गिरफ्तार आरोपीगण -
विनय कश्यप उम्र 25 वर्ष , पप्पू यादव उर्फ अविनाश उम्र 22 वर्ष , अतुल यादव उम्र 19 वर्ष , राजा बरेट उम्र 21 वर्ष और सरवन बरेट उम्र 22 वर्ष सभी निवासी ग्राम - खैरताल , थाना - नवागढ़ , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.