प्राणघातक हमला कर फरार हत्या का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - पारिवारिक विवाद शराब सेवन को लेकर हुई बहस के बाद सिर पर लोहे के पाईप से प्रहार कर हत्या की घटना को अंजाम देने के फरार आरोपी को दस घंटे से भी कम समय में एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही से थाना जामुल पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जजानकारी के अनुसार गत 02 मार्च की रात्रि लगभग साढ़े ग्यारह बजे सूचना प्राप्त हुई कि रावणभाठा जामुल निवासी हेमंत साहू की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई। जांच में पाया गया कि मृतक हेमंत साहू एवं उसके चाचा आशीष साहू के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी द्वारा लोहे के पाईप से मृतक के सिर के पीछे बार-बार प्रहार किया गया , जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत अवस्था में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की माता श्रीमती ललिता साहू की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 103 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना उपरांत आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी एवं घेराबंदी कर घटना के दस घंटे से कम समय के भीतर आरोपी को जामुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप जप्त किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना जामुल पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना जामुल प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह , सउनि महफूज खान , सउनि बेनी सिंह राजपूत , प्रधान आरक्षक अनिल सिंह , आरक्षक गजेन्द्र सिंह , ललित साहू , महात्मा साहू , तोषण चन्द्राकर , फरार खान , अतुल सिंह , चंदन सिंह , नरेश यादव तथा एसीसीयू टीम की सक्रिय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी -
आशीष साहू उम्र 25 वर्ष निवासी - रावणभाठा जामुल , थाना - जामुल , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
दुर्ग पुलिस की अपील -
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवादों को शांतिपूर्ण एवं विधिक माध्यम से सुलझायें। नशे की स्थिति में उत्पन्न विवाद गंभीर अपराध का रूप ले सकते हैं। कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.