Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 3, 2026

ऊर्जा ग्राही से ऊर्जा दात्ता की ओर अग्रसर

 ऊर्जा ग्राही से ऊर्जा दात्ता की ओर अग्रसर




तिल्दा नेवरा = सोलर राफटाप प्लान स्थापित करने पर केंद्र सरकार की अठहत्तर हजार रुपये की सब्सिडी के साथ साथ राज्य सरकार भी तीस हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दे रही है। 


 P.m सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल से संचालित इस योजना के तहत छत्तिसगढ़ के अनेक परिवार हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने इस योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुँचाने के निर्देश दिये हैं। 

राज्य सरकार द्वारा दी जा रही अतिरिक्त सब्सिडी से सोलर पेनल लगवाना आम उपभोक्ताओं के लिए किफायती हो गया है। 

संचारण संधारन संभाग रायपुर के उप संभाग तिल्दा के अधीनस्थ वितरण केन्द्र तुलसी के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसी मे PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पंजियन एवम् उपभोक्ता जागरूकता  शिविर का आयोजन किया गया था । जिसमें कार्यपालन अभियंता  D.k. वर्मा ,सहायक अभियंता  जितेंद्र गजेंद्र एवम् कनिष्ठ अभियंता  अनिल कुमार वर्मा  ने योजना से संबंधित उपभोक्ताओं को होने लाभ, शासन से प्रदान की जाने वाली सब्सिडी के साथ साथ बैंको से बहुत कम ब्याज दर पर लोन सुविधा उपलब्दता के बारे में शिविर मे विस्तार से आम नागरिकजनों को बताया गया। 

जिससे प्रेरित होकर ग्राम तुलसी के निवासी  मिनी वर्मा w/o  टिकेंद्र वर्मा बिजली कॉलोनी तुलसी स्थित अपने बी. पी. क्रमांक 1005561578 का घरेलु मीटर कनेक्शन में मकान के छत पर 3kwp क्षमता वाला सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाया है जिसके लिए उन्होंने पँजाब नेशनल बैंक से इस योजना के अंतर्गत लोन लिया है। उन्होंने बताया कि इसे लगाने में लगभग दो लाख रूपये खर्च हुए है जिसमें से 108000/- (एक लाख आठ हजार रुपये) रुपये सब्सिडी  केन्द्र और राज्य सरकार दोनों मिलाकर सीधे बैंक खाते में आये इससे सोलर सिस्टम लगवाने में काफी राहत मिली। मिनी वर्मा ने बताया कि नवंबर महीने में सोलर पैनल चालू हुआ है तब से बिजली का बिल नही आ रहा है एवम् माईनस फिगर में -86 रुपये, -83 रुपये का बिल आ रहा है। इसके पूर्व प्रति माह 1200/- रुपये से 1500/- रुपये तक का बिल आता था, जो अब पूरी तरह खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि सूर्य की किरणों से उत्पन बिजली ना केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है बल्कि इससे घर की बचत भी बढ़ रही है। जो पैसा बिजली बिल पटाने में खर्च होता था उसी पैसों से बैंक से लिया हुआ लोन EMI आसानी से भुगतान किया जा रहा है। 

उन्होंने ग्राम तुलसी के अन्य लोगों से भी सौर ऊर्जा पैनल लगाने की अपील की।


CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad