परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले असमाजिक तत्व जेल में निरूद्ध
तिल्दा नेवरा > होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने तिल्दा नेवरा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर परिशांति भंग करने वाले 03 असामाजिक तत्वों के खिलाफ की गई कार्यवाही
तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के असमाजिक तत्वो द्वारा दिनदयाल चौक तिल्दा में जबरन वाद विवाद लडाई झगडा करने की सूचना तिल्दा नेवरा पुलिस को प्राप्त होने पर तत्काल मौका पहुॅचकर अनावेदकों को समझाने का यथासंभव प्रयास किया गया किन्तु अनावेदकगण अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू होने लगे जिन्हें तत्काल धारा 170 बीएनएसएस के तहत् गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया गया जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय के द्वारा असमाजिक तत्वों का जेल वारंट जारी कर जेल निरूद्ध किया गया।
नाम पता असामाजिक तत्व-
01- जगतारण बांधे पिता ढालदास बांधे उम्र 32 साल पता ग्राम चांपा, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0
02- सुनील यादव पिता नीलकण्ठ यादव उम्र 19 साल ग्राम चांपा, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0
03- साहिल कोसले पिता नीलकण्ठ कोसले उम्र 19 साल ग्राम चांपा, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.