अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी
कवर्धा, 30 मार्च 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतत् कार्यवाही की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी श्री चिरंजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कबीरधाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ईंट मिट्टी के अवैध परिवहन के 02 प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 44 हजार रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया है। इसके अतिरिक्त अवैध उत्खनन के 04 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 80 हजार रुपये का अर्थदण्ड आरोपित एवं वसूल किया गया है।
उन्होंने बताया कि खनिज अमले द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पण्डरिया एवं कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ईंट मिट्टी के अवैध उत्खनन के 15 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिन पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर नियमित निरीक्षण एवं सतत् निगरानी की जा रही है, जिससे अवैध उत्खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है। विभाग द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही से अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन में संलग्न व्यक्तियों पर नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.