ग्राम भोलापुर में भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव
छुरिया– ग्राम भोलापुर में आज परंपरा, आस्था और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती महोत्सव को बड़े हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया।
इस भव्य आयोजन में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उनका स्वागत साहू समाज की महिलाओं ने तिलक, पुष्पमाला और पारंपरिक गीतों के साथ अत्यंत सम्मानपूर्वक किया। स्वागत समारोह की गरिमा ने पूरे वातावरण को उल्लास और भक्ति से भर दिया।
मंच पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसील साहू समाज अध्यक्ष श्री चुरामन साहू, जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, ग्राम के सरपंच श्रीमती चमेली ठाकुर, श्रीमती कुमेश्वरी साहू (उपाध्यक्ष, तहसील साहू समाज) तथा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी—श्री बालकिशन साहू, श्री भुनेश्वर साहू, श्रीमती कविता साहू, श्री शिशुपाल साहू, श्री जागेश साहू, श्री खिलेन्द्र साहू, श्री हुकुम साहू, श्री उमेश साहू, श्री सोहन साहू, श्री कुमार साहू, श्री ललित साहू, श्री पंचराम साहू, श्री विरेन्द्र साहू श्री नैनसिह पटेल सहित समाज के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि मां कर्मा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा को समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने ग्राम भोलापुर के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत सांस्कृतिक संदेश छोड़ते हैं। साथ ही कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथियो द्वारा संबोधित किया गया।
उक्त कार्यक्रम को साहू समाज के पदाधिकारियों व ग्रामवासियों की भारी उपस्थिति, उत्साह और भक्ति ने पूरे कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।
सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.