Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 2, 2026

अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट छत्तीसगढ़ राज्यसभा सीट के लिए श्री गौरी शंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने का किया अनुरोध ।

 अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट



छत्तीसगढ़ राज्यसभा सीट के लिए श्री गौरी शंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने का किया अनुरोध ।


सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।  रायपुर-छत्तीसगढ़ | दिनांक: 01 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीट के लिए समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल  को भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाने हेतु अनुरोध करना था।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि श्री गौरी शंकर अग्रवाल  छत्तीसगढ़ के विख्यात भाजपा नेता, पूर्व विधायक (कसडोल विधानसभा क्षेत्र), पूर्व अध्यक्ष (छत्तीसगढ़ विधानसभा) तथा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, आर्थिक, विकास, शिक्षा एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अग्रवाल समाज, जो राज्य की एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं आर्थिक शक्ति है, के प्रतिनिधित्व के रूप में श्री अग्रवाल  राज्यसभा में समाज की आवाज को मजबूती प्रदान करेंगे तथा जातिगत समरसता एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री  से अनुरोध किया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए पैनल में श्री गौरी शंकर अग्रवाल के नाम को प्राथमिकता देते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया जाए। यह कदम समाज के सभी वर्गों में उत्साह एवं विश्वास पैदा करेगा तथा भाजपा की मजबूत स्थिति को और सुदृढ़ बनाएगा।

मुलाकात में सम्मिलित प्रमुख सदस्य निम्नलिखित थे:

डॉ. अशोक अग्रवाल

, दीनदयाल गोयल,

 सत्यनारायण सिंघानिया,

संजय जैन,

डॉ. मोहनलाल अग्रवाल,

डॉ. अनीता अग्रवाल, राधे श्याम बंका,

 हरिकेश पालीवाल,

 रघुवीर प्रसाद अग्रवाल,

 अरुण अग्रवाल,

 अमित पालीवाल,

पुरुषोत्तम सिंघानिया,

शिव सिंघानिया,

 गोविंद अग्रवाल

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान से सुना तथा समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित विचार-विमर्श का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनका नाम पैनल में आगे बढ़ाया जा चुका है, जो भी निर्णय  होगा पार्टी हाई कमान से ही होगा,

अग्रवाल समाज छत्तीसगढ़ के सभी सदस्यों की ओर से इस मुलाकात के लिए , दीनदयाल गोयल ने मुख्यमंत्री  का हार्दिक आभार व्यक्त किया । प्रतिनिधि मंडल को उम्मीद है कि यह प्रयास सकारात्मक परिणाम लाएगा।


डॉ. अशोक अग्रवाल

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल  संगठन ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad