भाटापारा में ठेठवार यादव समाज द्वारा भूमिपूजन संपन्न, बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
ठेठवार यादव समाज द्वारा भाटापारा में सामाजिक भवन के लिए विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाटापारा नगरपालिका के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
भूमिपूजन कार्यक्रम में ठेठवार यादव समाज तरेंगा राज महासभा के पदाधिकारियों ने समाज की एकता और विकास के लिए इस निर्माण को महत्वपूर्ण कदम बताया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भवन बनने से समाज के कार्यक्रमों, बैठकों और सामाजिक गतिविधियों को आयोजित करने में सुविधा होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ठेठवार यादव समाज तरेंगा राज महासभा के अध्यक्ष पुहुपराम यदु, तरेंगा राज अध्यक्ष कैलाश यदु, उपाध्यक्ष सुरेश यदु, देवान अशोक यदु, सचिव सुखदेव यदु, सहसचिव चेतन यदु, कोषाध्यक्ष राजेश यदु, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष इंद्रजीत यदु तथा संरक्षक सुरेश यदु (अधिवक्ता) सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अश्वनी शर्मा ने समाज को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाज की एकता और संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने आशा जताई कि यह भवन सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अंत में समाज के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
CNI न्यूज सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.