हथबंद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला जागृति शिविर व महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिमगा विकासखंड के ग्राम पंचायत हथबंद में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में महिला जागृति शिविर एवं महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणजनों की सहभागिता रही, जहां मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दौलतराम पाल, अध्यक्ष जनपद पंचायत सिमगा उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत सभापति ईशान वैष्णव, जिला पंचायत सभापति दीप्ति गोविंद वर्मा, शशि आनंद बंजारे, जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, महामंत्री प्रेमलता वर्मा, जनपद सदस्य खोमलाल साहू, उमा अनंत, सरपंच ढालेश्वरी नरेश अनंत, पूर्व सरपंच विद्या वर्मा, डोमार मारकंडे, मुलचंद टंडन और हरीश वैष्णव सहित कई जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही एक मजबूत और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, खेल एवं सामाजिक क्षेत्रों में आगे बढ़कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाया।
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.