भारत साहू
जिला बालोद छत्तीसगढ़
होली त्यौहार को शौहाद्रपूर्ण मनाने शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
गुंडरदेही - आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए थाना गुंडरदेही परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एस आई धनेलिय के नेतृत्व में हुई इस बैठक में पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि पर्व के दौरान हुड़दंग या अव्यवस्था फैलाने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है। 3 से 4 मार्च तक क्षेत्रों में मोबाइल यूनिट तैनात रहेगी, जो किसी भी संवेदनशील मामले की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचेगी। बैठक के दौरान अधिकारियों ने नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि होली की आड़ में होने वाली शरारतों को रोकने के लिए कई पाबंदियां लागू रहेंगी।
चेहरे को छिपाने वाले मुखौटे और त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल युक्त रंगों की बिक्री व उपयोग पर रोक रहेगी। तेज दबाव वाली (फोर्स युक्त) पिचकारियों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। ध्वनि प्रदूषण और विवादों को रोकने के लिए डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। होली के बहाने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार या छेड़खानी करने वालों पर पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित नगर पंचायत गुंडरदेही के पूर्व नगर अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर पूर्व पार्षद शंकर यादव पार्षदसंतोष नेताम मोती ठाकुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर भाजपा मंडल महामंत्री शैल महोबिया वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र देशमुख चंदन पटेल अजय देशमुख हिंदू जागरण मंच के जिला प्रमुख भारत साहू उपस्थित थे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.