टांगी से जानलेवा हमला करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - शराब पीने से रोकने से मां पर टांगी से जान लेवा हमला करने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया आज सुबह आरोपी दयाशंकर कश्यप का अपनी मां से विवाद हो गया था , उसकी मां उसे बार-बार शराब पीने से मना करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ , जिस पर गुस्से में आकर दयाशंकर कश्यप ने टांगी से अपनी मां के गले पर प्राणघातक हमला कर दिया , जिससे काफी खून निकला। घटना की सूचना पर थाना नवागढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 91/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। थाना नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी दयाशंकर को पकड़ा , जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश कुमार सेंडे , सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
आरोपी दयाशंकर कश्यप उम्र 34 वर्ष निवासी - पोड़ी , थाना - नवागढ़ , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.