T-20 world cup -2026, भारत ने जीता वर्ल्ड कप का खिताब, टीम इंडिया मस्त, न्यूजीलैंड पस्त ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। अहमदाबाद - रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम कर लिया ।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ,भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रनों का विशाल स्कोर बनाया, लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन बनाकर 19 वें ओवर में आउट हो गई ।कप्तान सूर्य कुमार यादव कि अगुवाई में भारत ने तीसरी बार खिताब अपने नाम किया ।
भारत की ओर से पहले खेलते हुए संजू सैमसन ने शानदार 89 रन,अभिषेक शर्मा ने 52 रन,ईशान किशन ने 54 रन,हार्दिक पांड्या 18 रन और शिवम दुबे ने शानदार 26 रनों की पारि खेली।भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया, जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए उन्हें प्लेयर आंफ दी मैच पुरस्कार मिला ।अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिया, हार्दिक, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को एक -एक विकेट लेने में सफलता मिली ।भारत के संजू सैमसन प्लेयर आंफ दी सीरिज रहे ।इस जीत से टीम इंडिया को 27.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है । यह राशि पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड को दी जाएगी और बाद में . खिलाड़ियों के बीच बोनस,मैच फीस और अन्य ईनाम के रुप में बांटा जाएगी ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.