भाजपा छुरिया मंडल पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष बने देवानंद सहारे
छुरिया -भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा प्रदेश पिछड़ा वर्ग अशोक साहू के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह की अनुशंसा से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप साहू ने जिले के बाद मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा की है इसी क्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छुरिया मंडल के अध्यक्ष पद पर देवानंद सहारे (घोरतलाव) को नियुक्त किया गया है वहीं रमेश पाल (बापूटोला)महेश साहू लाटमेटा को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दिया गया।
नव नियुक्त पदाधिकारी से संगठन को मजबूत करने तथा पिछड़ा वर्ग के आवाज को बुलंद करने केंद्र एवं राज्य सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव पहुंचने की अपेक्षा किया गया है कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.