शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में कक्षा पाँचवी के बच्चों को विदाई दी गई
खैरागढ़ छुईखदान गण्डई _ शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में 13 मार्च 2026 को कक्षा पाँचवी के 13 बच्चों की विदाई पार्टी रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मुरई की सरपंच गीता बाई खरे, एस एम सी अध्यक्ष राम किशुन जंघेल,
पंच मुन्नी बाई धुर्वे,पालक लखन जंघेल, सुकरिता बाई, सिद्ध बाबा स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष तीजन बाई,रसोईया सुरजा बाई,मान बाई,सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा,प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन रहे,सर्व प्रथम माता सरस्वती की पूजा किया गया उसके बाद अतिथियों का गुलाल लगाकर कर स्वागत किया गया फिर उपस्थित सभी लोगों ने विगत तीन वर्षों से शाला में हो रही बौद्धिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक,खेलकूद, साज सज्जा ,प्रिंट रीच,वृक्षारोपण और परीक्षा परिणाम का मूल्यांकन करते हुए समीक्षा की गई और वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए शुभकामनाएं दीं गई साथ ही नवोदय परीक्षा में हमारे स्कूल से चयन होता है तो 5000 रुपया ईनाम दी जाएगी और वार्षिक परीक्षा में जिला स्तरीय में आते हैं तो 1000 रुपया दिया जाएगा उसी तरह कक्षा दसवीं में हमारे संकुल घिरघोली से कोई जिला में आता है तो उसे 1100 रुपया मेरे द्वारा दिया जाएगा इस तरह की घोषणा को प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने अपनी मन की बातों को उपस्थित लोगों को बताया ।आज बच्चों को न्योता भोज में केला, पेड़ा, मिक्चर,अंगूर, दाल चांवल,सब्जी दी गई साथ ही सभी बच्चों को गिफ्ट के रूप में कंपास बॉक्स,पेन, पेंसिल, रबर, कटर और कलर बॉक्स दिया गया जिसमें गोकुल राम वर्मा सहायक शिक्षक,राम किशुन जंघेल,हंस राम जंघेल,प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन,सरपंच गीता खरे, पंच मुन्नी बाई धुर्वे का विशेष सहयोग रहा बाद में सरपंच प्रतिनिधि रमेश खरे भी शामिल हुए और बच्चों को शुभकामनाएं दी उसके बाद बच्चों को प्रवेश पत्र दी गई।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.