Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 13, 2026

कलश यात्रा के साथ हुआ सामूहिक विवाह, 34 जोड़ों ने लिए सात फेरे

 कलश यात्रा के साथ हुआ सामूहिक विवाह, 34 जोड़ों ने लिए सात फेरे



तहसील साहू संघ बलौदाबाजार तथा परिक्षेत्र बलौदाबाजार, रिसदा, अर्जुनी और नगर बलौदाबाजार के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम कंजी में गुरुवार को भव्य सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन किया गया। 




इस अवसर पर साहू समाज सहित अन्य समाजों के कुल 34 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। यह समारोह पूरे क्षेत्र के लिए सामाजिक एकता, सादगी और सहयोग की मिसाल बनकर सामने आया।



कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात पारंपरिक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर गांव की गलियों में शोभायात्रा निकाली। इस यात्रा के माध्यम से समाज में एकता, परंपरा और संस्कार का संदेश दिया गया।

इसके बाद विवाह समारोह की मुख्य रस्में प्रारंभ हुईं, जहां सभी 34 जोड़े वैदिक मंत्रों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। पंडित के मंत्रोच्चार और परिवारजनों की उपस्थिति में वर-वधू ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

समारोह में पहुंचे अतिथियों का आयोजकों और पदाधिकारियों द्वारा फूलमाला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कसडोल विधायक संदीप साहू ने कहा कि सामूहिक विवाह की यह परंपरा साहू समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि सन 1975 में साहू समाज ने केवल 5 जोड़ों के विवाह से इस अभियान की शुरुआत की थी, जो आज एक बड़े सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह से अनावश्यक दिखावा और फिजूलखर्ची कम होती है तथा समाज में आपसी भाईचारा और समरसता को बढ़ावा मिलता है।

वहीं प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां विवाह समारोहों में अत्यधिक खर्च का चलन बढ़ रहा है, ऐसे आयोजन समाज को सादगी, संस्कार और सहयोग का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम को विधायक इन्द्र साव ने भी संबोधित करते हुए सामूहिक विवाह की इस परंपरा को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उसे आज समाज साकार कर रहा है और इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर जिला साहू संघ अध्यक्ष सुनील साहू, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, संरक्षक रेवाराम साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

साथ ही पवन साहू, राजाराम साहू, सुमन योगेश वर्मा, संध्या साहू, सुशील साहू, अनुपा साहू, जीवनलाल साहू, पुनीत राम साहू, शिव नारायण साहू, गोमती पारस साहू, बी.पी. साहू, पारसमणी साहू, दिनेश साहू, विष्णु साहू, बलदाऊ साहू, डेरहाराम साहू, टीकाराम साहू, धन्नू साहू, सीताराम साहू, बीरबल साहू, राजेश साहू, लेखराम साहू, हेमलाल साहू, सम्पत साहू, सुंदर साहू, ताराचंद साहू, ललिता साहू, गंगा साहू, ईश्वर साहू, विरेंद्र साहू, डॉ. रामकुमार, भोला साहू, रामनाथ साहू, भुवन साहू, शेषनारायण साहू, धनेश्वर साहू, कुंजराम साहू, केशव साहू तथा पत्रकार ओंकार साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad