विधुत वितरण कंपनी के एमडी
भिम सिंह कंवर पहुंचे ग्वालगुंडी
पीएम जनमन योजना के तहत सिंगबोरा, ग्वालगुंडी व आमाटोला में विद्युतिकरण कार्य पूर्ण
खैरागढ़। साल्हेवारा से लगभग बीस किलोमीटर दूर स्थित वनांचल क्षेत्र के आश्रित ग्राम ग्वालगुंडी में वर्षों से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। पीएम जनमन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोपरो के आश्रित ग्राम सिंगबोरा, ग्वालगुंडी एवं आमाटोला में विद्युतिकरण कार्य पूर्ण होने के पश्चात भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विधुत वितरण कंपनी के एमडी भिम सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि अंतिम छोर तक बिजली की सुविधा पहुँचे और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास हो।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि निजाम सिंह मंडावी, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मुंजन यादव, सेवा सहकारी समिति रामपुर के अध्यक्ष पारस ठाकरे, साल्हेवारा जनपद सदस्य प्रतिनिधि भाई पवार सिंह, सरपंच बुधलाल जी, ओमकार यादव, खेमचंद शहरे, अलेन मरकाम सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली सुविधा मिलने से अब बच्चों की पढ़ाई, कृषि कार्य एवं दैनिक जीवन में काफी सुविधा होगी। क्षेत्रवासियों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
CNI NEWS खैरागढ़ छत्तीसगढ़ से कुंभकर्ण वर्मा की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.