महिला दिवस पर विप्र फाउंडेशन एवं VICCI का होली मिलन समारोह 7 मार्च को ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ एवं VICCI (Vipra Chamber of Commerce and Industries) रायपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वाधान में 7 मार्च 2026 (शनिवार) को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से Hotel Celebration, Jail Road, Raipur में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और उत्साह को बढ़ावा देना है। साथ ही VICCI के सदस्यों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से उनके व्यवसाय को भी प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे उद्यमियों और व्यवसायियों को अपने उत्पाद और सेवाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के संरक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में
Mrs. Jyoti Gautam, Dr. Priya Pandey Rao एवं Dr. Bhawani Rao उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे —
श्याम शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, VICCI),
प्रीतिश शर्मा (नेशनल जनरल सेक्रेटरी, VICCI),
सोनाली शर्मा (प्रदेश प्रभारी, Vipra Foundation),
दीपाली शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, Vipra Foundation),
महेश शर्मा (प्रेसिडेंट, VICCI रायपुर चैप्टर) एवं
दीपक शर्मा (सेक्रेटरी, VICCI रायपुर चैप्टर)।
इस होली मिलन समारोह के माध्यम से समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, महिला सशक्तिकरण एवं ब्राह्मण व्यापारियों की एकता का संदेश लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.