मंडल अध्यक्ष डॉ. दौलतपाल के मार्गदर्शन में विधानसभा का भ्रमण, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से की सौजन्य मुलाकात*
मंडल अध्यक्ष डॉ. दौलतपाल एवं विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान सभी ने विधानसभा की कार्यप्रणाली और विधायी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से सौजन्य मुलाकात की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विषयों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।
मंत्री वर्मा ने सभी का आत्मीय स्वागत करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विधानसभा भ्रमण को कार्यकर्ताओं ने ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव बताया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.