महिला दिवस का आयोजन पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय हाथीजन अहमदाबाद, गुजरात में
महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं , अपितु हर दिन होना चाहिए ।
रवींद्र दीक्षित,प्राचार्य पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय हाथीजन अहमदाबाद
महिला दिवस सशक्तिकरण व सामानता का पर्व है
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय हाथीजन में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ किया गया ।
इस मौके पर प्राचार्य श्री रवींद्र कुमार दीक्षित प्ने कहा की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ एक दिन ही नहीं बल्कि हर दिन मानना चाहिए।नारी शक्ति ,समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है महिलाओं की उपलब्धियां पूरे विश्व में पुरुषों से कम नहीं है आज विश्व में महिलाएं पुरुषों की बराबर योगदान दे रही हैl हमारे भारतवर्ष में महिलाओं ने जो उत्कृष्ट कार्य किए हैं वह पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक है
आज जरूरत है कि हम पुरानी रूढ़ियों को तोड़कर अपनी बेटियों को आगे बढ़ाएं आज शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता, एकता और सुरक्षा महिलाओं के सशक्तिकरण के मुख्य स्तंभ हैं, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमें अपने देश की महिलाओं को नमन करते हुए विश्व की रचना करने के लिए उन्हें नमन करना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक एवं दिवस प्रभारी श्री मंगल मुखी वरिष्ठ शिक्षक ने कहा की आज किसी भी क्षेत्र में महिला पुरुषों से पीछे नहीं है बल्कि आज देश की महिला शिक्षा , विज्ञान व देश की रक्षा व्यवस्था आदि जैसे प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैl इस मौके पर श्री कमल चंद मीणा ,श्री राजेश कुमावत,श्रीमती अनीता डबराल,श्रीमती मयूरी राठौड़,सुश्री कुसुम ,श्रीमती सरोज बेन ,श्रीमती चम्पा बेन विद्यालय छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन छात्र दृष्टि ने किया




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.