श्रीगौड़ब्राह्मण समाज संस्था (गुढिय़ारी) द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -श्री गौड़ब्राह्मण समाज संस्था (गुढिय़ारी) द्वारा परशुराम भवन गुढ़ियारी में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, आयोजन में बड़ी संख्या में विप्रजनों की उपस्थिति रही। भगवान परशुराम जी की आरती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश जी की वंदना से की गई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के विप्रजन एवं महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे ।सभी उपस्थितजनों ने एक-दूसरे पर गुलाल और फूलों की वर्षा कर रंगोंत्सव मनाया और होली पर्व की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष किशन बाजारी ने सबको होली की शुभकामनाएं दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.