रंग पंचमी और महिला दिवस पर फूलों की होली खेलकर मनाया उत्सव ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -नारी के विभिन्न रुप महिलाएं केवल परिवार की सदस्य नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की आत्मा होती हैं । होली के पांचवें दिन रंगपंचमी एवं महिला दिवस के अवसर पर अश्विनी नगर के जोशी कुटीर,में भगवान श्री राधा-कृष्ण के श्रीचरणों में गुलाल और पुष्प वर्षा कर महिलाओं ने रंगपंचमी और महिला दिवस मनाया और एक-दूसरे बधाई दी।महिला दिवस पर बोलते हुए कहा कि महिलाएं आज सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रही है,और देश और समाज के विकास में सक्रियता से अपना योगदान दे रही हैं । इस अवसर पर उपस्थित रही श्रीमती राजलक्ष्मी शर्मा, श्रीमती प्रेमलता शर्मा, श्रीमती निर्मला जोशी, श्रीमती नगीना जोशी, श्रीमती पुष्पा शर्मा, श्रीमती संगीता मिश्रा, श्रीमती कंचन जोशी, श्रीमती पूजा, श्रीमती राखी शर्मा प्रियांशी जोशी उपस्थित रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.