ब्रेकिंग न्यूज़ दाहोद
रेलवे के रोलिंग स्टॉक कारखाने से- कैंटीन में LPG गैस खत्म होने के कारण दोपहर का खाना नहीं बना।
जिसके कारण रेलवे के कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिला ।
कर्मचारियों को कहते सुना गया, कि बिना पूर्व सूचना के अचानक से प्रशासन की लापरवाही कहो या कॉन्ट्रैक्टर की अंधेर गर्दी ,
अचानक से बोर्ड लगा दिया गया, कि आज दोपहर का लंच कैंटीन में गैस की किल्लत के कारण नहीं बनने वाला। जबकि गरीब कर्मचारी, जो निकट के गांवों से कैंटीन के भरोसे आते हैं,
उन्हें अचानक से लंच नहीं मिलने से प्रशासन से असंतोष का वातावरण बन गया है।
एक तरफ रेलवे के गेट पहले ही जाम कर दिए गए, जिससे गेट से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। वहीं रेलवे कैंटीन में खाना नहीं बनने के कारण रेलवे कर्मचारियों को भूखा रहना पड़ रहा है। इस घटना से लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है और बड़े - बड़े अधिकारियों को जल्द से जल्द वर्कटन निकालने की पड़ी है। फिर कर्मचारी भूखा रहे या प्यासा रहे, उससे किसी अधिकारी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। ठेकेदार का काम रेलवे के कर्मचारियों से कराना ही इनकी तानाशाह नीति है। इसीलिए निजीकरण पर ज्यादा जोर देते हैं। जिससे इनकी जेब गर्म रहे। वर्कर भूखा भी रहे तो क्या। इनको तो ए.सी. गाड़ी घर आने जाने और ए.सी. आफिस मिला है इन्हें क्या फर्क पड़ता है। दाहोद गुजरात से पुनम प्रदीप प्रजापति कि रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.