पत्रकार कुशल चोपड़ा के पिता कुंवर लाल चोपड़ा का निधन, और शहर में शोक की लहर।
पत्रकार, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
बीजापुर :- बीजापुर के पत्रकार कुशल चोपड़ा के पिता कुंवर लाल चोपड़ा 80 वर्ष का शुक्रवार शाम निधन हो गया। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य जनों में शोक की लहर फैल गयी
स्वर्गीय कुंवर लाल चोपड़ा अपने पीछे तीन पुत्र व तीन पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये है
उनके निधन पर पत्रकारों , सामाजिक कार्यकर्ताओ व जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिवार जनों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बीजापुर मुक्ति धाम में उनका अन्तिम संस्कार किया जायेगा
जिसमें परिवार जन, मित्र, पत्रकार, व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.