दिनांक : 05.04.2026
जिला : विदिशा
थाना मुगलसराय पुलिस की सटीक कार्रवाई— 04 माह से फरार हत्या के प्रयास के 03 इनामी आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त
थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के प्रकरण में 04 माह से फरार चल रहे 03 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) भी जप्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में चोरी, नकबजनी एवं अन्य गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री सोनू डाबर के मार्गदर्शन में थाना मुगलसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस महत्वपूर्ण सफलता को प्राप्त किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 22.11.2025 को थाना मुगलसराय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूसल्ला अभयराज में एक गंभीर मारपीट की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 179/25 धारा 296(b), 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मजरूब तुलसीदास त्यागी की चिकित्सीय रिपोर्ट में गंभीर चोट पाई जाने पर प्रकरण में धारा 109(1) बीएनएस का इजाफा किया गया।
गिरफ्तारी की कार्यवाही:
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए दिनांक 05.04.2026 को 03 फरार एवं ₹1000-₹1000 के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की जानकारी:
देवेन्द्र पिता विशनदास त्यागी (उम्र 46 वर्ष)
संतोष पिता नारानदास त्यागी (उम्र 32 वर्ष)
राधारमण पिता देवेन्द्र त्यागी (उम्र 28 वर्ष) निवासीगण ग्राम रूसल्ला अभयराज थाना मुगलसराय को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
बरामदगी:
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) जप्त किया गया है।
सराहनीय भूमिका:
उपनिरीक्षक के.के. पवार (थाना प्रभारी), प्रधान आरक्षक सुरेंद्र राजपूत, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार, आरक्षक राहुल पटेल, आरक्षक आकाश राणा, आरक्षक सुखजिंदर सिंह एवं आरक्षक सुनील जाट की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.