बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गाड़ियों का शुभारंभ
बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में 108 एंबुलेंस सेवा के अंतर्गत दो नई एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें जी ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर एंबुलेंस को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती लहरें ने कहा कि यह पहल आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि समय पर चिकित्सा सहायता मिलना कई बार जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर तय करता है, ऐसे में 108 एंबुलेंस सेवा की यह नई शुरुआत क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता बिलाईगढ़ क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को समय पर सहायता मिल सके। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए कार्य जारी रहेगा।
इस अवसर पर बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री लकेश्वर देवांगन जी, सरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री भीषम साहू जी, श्री रामनारायण भट्ट जी, श्री शेखर भट्ट जी, श्री भूपेन्द्र यादव जी, श्री मिथलेश लहरें जी, श्री रामनारायण साहू जी, श्रीमती शांति बंजारे जी, श्रीमती मिथिला जांगड़े जी, श्री रामप्रसाद राकेश जी बीएमओ जायसवाल जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं डॉक्टर,अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया। नई एंबुलेंस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में बड़ी सहायता मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और प्रभावशीलता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.