Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 19, 2026

खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना पीसीए का उद्देश्य – मनमीत सिंह छाबड़ा मिनी स्टेडियम में अंडर-12 ट्रायल मैच संपन्न

 खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना पीसीए का उद्देश्य – मनमीत सिंह छाबड़ा



मिनी स्टेडियम में अंडर-12 ट्रायल मैच संपन्न


पिथौरा। पीसीए के तत्वाधान में अंडर-12 ट्रायल क्रिकेट मैच का सफल आयोजन स्थानीय मिनी स्टेडियम में संपन्न हुआ। टीम पीसीए ‘ए’ एवं पीसीए ‘बी’ के बीच सुबह के सत्र में 15 ओवर का रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


मैच के दौरान बल्लेबाजों ने शानदार शॉट्स लगाए, वहीं गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी कर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। फील्डिंग में भी खिलाड़ियों की चुस्ती और तत्परता सराहनीय रही।


इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए तन्मय निषाद को "मैन ऑफ द मैच" चुना गया। उन्हें पिथौरा क्रिकेट एकेडमी के संयोजक मनमीत सिंह छाबड़ा के हाथों ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने खिलाड़ियों का उनका उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर संयोजक मनमीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि पिथौरा क्रिकेट एकेडमी (पीसीए) का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं अंचल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सही मंच और मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।


एकेडमी के कोच सुनील यादव के कुशल प्रशिक्षण में खिलाड़ी खेल की बारीकियों को सीखते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे है। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों, खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों उपस्थिति रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad