Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 27, 2026

विदिशा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई—14 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क धारा 107 बीएनएसएस के तहत अपराध से अर्जित राशि राजसात करने का ऐतिहासिक आदेश नशे के कारोबार पर सख्ती: विशेष टीम के गठन से मिली बड़ी सफलता


दिनांक: 26.04.2026

जिला: विदिशा


विदिशा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई—14 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क



धारा 107 बीएनएसएस के तहत अपराध से अर्जित राशि राजसात करने का ऐतिहासिक आदेश


नशे के कारोबार पर सख्ती: विशेष टीम के गठन से मिली बड़ी सफलता


यह आदेश इस प्रकार की कार्रवाई का मध्यप्रदेश में पहला महत्वपूर्ण उदाहरण बना


अब अपराधी की संपत्ति को कुर्क किया जाकर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है


नवीन आपराधिक कानून के अंतर्गत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 में यह प्रावधान किया गया है कि अपराध से अर्जित संपत्ति के संबंध में पुलिस न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत कर सकती है तथा आरोपी द्वारा वैध साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने की स्थिति में उक्त संपत्ति को कुर्क/राजसात किया जा सकता है।


प्रकरण का विवरण:

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 

आरोपी जीतू उर्फ महेश कुचबंदिया (उम्र 35 वर्ष) एवं 

ज्योति कुचबंदिया (उम्र 33 वर्ष) के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई थी। प्रकरण क्रमांक 820/2025 धारा 8/20, 21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर विवेचना की गई।


न्यायालयीन कार्रवाई:

जांच के दौरान आरोपियों के पास से प्राप्त ₹14,00,000/- (चौदह लाख रुपये) की राशि के संबंध में माननीय न्यायालय, विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट के समक्ष धारा 107(1) बीएनएसएस 2023 के तहत परिवाद प्रस्तुत किया गया। दिनांक 22.04.2026 को माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन पक्ष के तर्कों से सहमत होते हुए उक्त राशि को कुर्क/राजसात करने का आदेश पारित किया गया।


अभियोजन पक्ष की भूमिका:

मामले की पैरवी शासन की ओर से माननीय न्यायालय, विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस अधिनियम न्यायालय श्री मनोज शर्मा के न्यायालय में एडीपीओ श्री साकेत गोयल द्वारा प्रभावी रूप से की गई। अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत सशक्त तर्कों एवं साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय दिया गया।


कार्रवाई का महत्व:

यह आदेश इस प्रकार की कार्रवाई का मध्यप्रदेश में पहला महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है, जिससे अपराधियों के आर्थिक स्रोतों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।


नशे के विरुद्ध विशेष टीम का गठन:

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसके माध्यम से लगातार निगरानी एवं कार्रवाई करते हुए कई बड़े मामलों का खुलासा किया गया। इस अभियान के परिणामस्वरूप जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।


विदिशा पुलिस द्वारा आगे भी नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad