जैन अकादमी द्वारा उम्मीद की किरण चैरिटेबल फाउंडेशन के विमल बाफना सम्मानित।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -जैन अकैडमी रायपुर के द्वारा नारी प्रेरणा को प्रोत्साहित करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र के अच्छे कार्यों दायित्व सेवा के लिए सम्मानित किया गया ।इसी कड़ी में रायपुर की उम्मीद की किरण चैरिटेबल फाउंडेशन जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा पर्यावरण स्वास्थ्य को लेकर सामाजिक धार्मिक अन्य सेवा भावी कार्यों को देखते हुए संस्था के अध्यक्ष विमल बाफना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया संस्था के द्वारा सेवा समर्पण उम्मीद स्वास्थ्य शिविर जिसमें 105 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया, भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता को राहत दिलाने 2 प्याऊ घर भी खोला गया , कोटा मुख्य मार्ग में गुलाब शरबत का वितरण किया गया। संस्था के द्वारा आगामी दिनों में गरीब बस्ती में जाकर कपड़ा वितरण, स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जैन अकादमी के द्वारा सम्मान प्राप्त करते समय संस्था के डायरेक्टर लक्ष्मी नारायण लाहोटी ,अध्यक्ष विमल बाफना, सीएमडी सुवर्णा शेकदार ,सचिव राजकुमार तिवारी, उपाध्यक्ष सुहास पांडे पदमा उपाध्याय ऋषभ जैन आतिफ खान जयंत तिवारी उपस्थित थे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.