राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह में शिवांगी पशीने का हुआ सम्मान
रायपुर । नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत जो देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र एवं सबसे बड़ा स्व-प्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह है, इसके छत्तीसगढ़ टीम द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक संप्रवाह 2025-26 का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को स्वामी आत्मानंद प्रो. जे. एन. पांडेय शास. उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्च. माध्य. विद्या. रायपुर (छ.ग.) में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम पूरे छ्त्तीसगढ़ राज्य से 160 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. जिसमे विकासखण्ड छुईखदान से नवाचार और श्रेष्ठ कार्यों द्वारा बच्चो के लिए किए जा रहे कार्य के लिए, साथ ही समूह मे सतत रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला पंडरिया संकुल केन्द्र संडी, विकासखण्ड छुईखदान में पदस्थ श्रीमती शिवांगी पशीने को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
इस भव्य कार्यक्रम मे अन्य राज्यों के शिक्षको की लाईव प्रस्तुति हुई जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा.
इस कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे डाँ बी. रघु , उप सचिव छ. ग. मा.शि.मंडल रायपुर, ए.के. सारस्वत उप संचालक समग्र शिक्षा रायपुर , हिमांशु भारती जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ,अरुण कुमार शर्मा, डी.एम. सी. रायपुर एवं सुचिता पांडेय प्राचार्य प्रो. जे. एन. पांडे सेजेस हिंदी माध्यम रायपुर उपस्थित रहे, जिनके कर कमलो से राज्यभर से उपस्थित उत्कृष्ट शिक्षको का सम्मान हुआ.
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित केसीजी जिला टीम से राज्य एडमिन श्रीमती सुनीता सिंह ठाकुर और जिला एडमिन श्री राजेश कुमार प्रजापति सहित पूरी राज्यभर की टीम का सहयेग प्राप्त हुआ.
नवाचारी गतिविधियाँ समूह में सम्मानित किए जाने पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आदरणीय गिरेन्द्र कुमार सुधाकर, बीआरसी आदरणीय दुष्यंत कुमार शर्मा, शिक्षक राजेश कुमार प्रजापति, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक एवं शिक्षकों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.