Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 15, 2026

गंज बासौदा अनुभाग में सी.एम. हेल्पलाइन शिविर आयोजित, लंबित शिकायतों का किया त्वरित निराकरण, आमजन को मिली राहत 15 में से 7 शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान


दिनांक: 15.04.2026

जिला: विदिशा


गंज बासौदा अनुभाग में सी.एम. हेल्पलाइन शिविर आयोजित, लंबित शिकायतों का किया त्वरित निराकरण, आमजन को मिली राहत



15 में से 7 शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान


पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिलेभर में सी.एम. हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। 



उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गंज बासौदा श्रीमती शिखा भलावी की उपस्थिति में आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय, गंज बासौदा में सी.एम. हेल्पलाइन शिकायत निराकरण शिविर का आयोजन किया गया।


शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं:

शिविर में उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही की गई। इस दौरान एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी सहित उनके सहायक स्टाफ, प्रधान आरक्षक दीपक दीक्षित, प्रधान आरक्षक सुरेश यादव एवं आरक्षक शिवप्रताप (थाना बासौदा शहर) उपस्थित रहे।


15 में से 7 शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान:

शिविर में कुल 15 शिकायतकर्ता उपस्थित हुए, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही संतोषजनक निराकरण कर उन्हें बंद किया गया। शेष शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


83 दिनों से लंबित शिकायत का भी हुआ निराकरण:

विशेष रूप से एक शिकायत, जो पिछले 83 दिनों से L3 स्तर पर लंबित थी, उसका भी शिविर के दौरान सफलतापूर्वक निराकरण किया गया, जिससे शिकायतकर्ता को राहत मिली।


आमजन को त्वरित राहत देने की दिशा में सतत प्रयास:

पुलिस विभाग द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु इस प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इससे न केवल शिकायतों का शीघ्र समाधान हो रहा है, बल्कि आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad