Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 15, 2026

थाना सिविल लाइन पुलिस की जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई – 11 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.44 लाख का मशरूका जप्त


दिनांक: 15.04.2026

जिला: विदिशा


थाना सिविल लाइन पुलिस की जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई – 11 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.44 लाख का मशरूका जप्त



दिनांक 14.04.2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बालाजी पैराडाइज कॉलोनी के पीछे  स्थित खाली जमीन पर कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के उपरांत पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां आरोपी जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा मौके से कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 263/26, धारा 13, 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी की जानकारी:

गौरव साहू पिता रामगोपाल साहू, निवासी शिव नगर कॉलोनी विदिशा

रवि बघेल पिता ईश्वर सिंह बघेल, निवासी पुरनपुरा विदिशा

अक्षय खान पिता मुन्ने खान, निवासी बजरिया के अंदर विदिशा

आसिफ खान पिता अफीस खान, निवासी बेस दरवाजा विदिशा

तौफीक खान पिता रईस खान, निवासी ग्राम पचमा हाल पुरनपुरा विदिशा

दिनेश मालवीय पिता मूलचंद मालवीय, निवासी चुंगी नाका अहमदपुर रोड विदिशा

गौरव सूर्यवंशी पिता रामदास सूर्यवंशी, निवासी पुरनपुरा चौराहा विदिशा

इशान खान पिता सुलेमान खान, निवासी लुहांगी मोहल्ला विदिशा

आशीष लोधी, निवासी विदिशा

रानू सिलावट, निवासी विदिशा

साजिद खान, निवासी विदिशा


जप्त मशरूका:

07 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹90,000)

03 मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹3,20,000)

नगदी राशि ₹34,670

कुल जप्त मशरूका: ₹4,44,670 (लगभग ₹4.44 लाख)


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई:

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक श्री आशुतोष सिंह राजपूत के नेतृत्व में की गई।


महत्वपूर्ण भूमिका:

कार्रवाई में उपनिरीक्षक एल.एन. गिरी, गौरव रघुवंशी (साइबर प्रभारी), एएसआई सिद्धांत भदोरिया, सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल बरकड़े, प्रधान आरक्षक राजकुमार मौर्य, रोहित रैकवार, गोविंद शर्मा, कमलेश कुमार, आरक्षक मोहित गोस्वामी, शरद मांझी, धर्मेंद्र चौहान, जयप्रकाश गुर्जर, वीरेंद्र धाकड़, संजय सिंह, रूपेश मेहता एवं चालक उदित यादव की सराहनीय भूमिका रही।


विदिशा पुलिस द्वारा जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad