Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 15, 2026

आपसी विवाद में धारदार हथियार से युवक की हत्या, आरोपी को तत्काल अभिरक्षा में लिया गया


दिनांक: 15.04.2026

जिला: विदिशा


आपसी  विवाद में धारदार हथियार से युवक की हत्या, आरोपी को तत्काल अभिरक्षा में लिया गया



दिनांक 14.04.2026 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा नियमित भ्रमण के दौरान डायल-112 पर ड्यूटी में तैनात आरक्षक गजेंद्र राठौर द्वारा वायरलेस से सूचना प्राप्त हुई कि चुंगी नाका शराब दुकान के पास झगड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 के माध्यम से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज विदिशा पहुंचाया गया। 


जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि आपसी खाने-पीने की सामग्री के लेन-देन को लेकर सोनू मालवीय एवं विशाल विश्वकर्मा उर्फ भूरा के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी द्वारा धारदार हथियार (चाकू) से जान से मारने की नियत से हमला किए जाने पर सोनू मालवीय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।


पुलिस की कार्यवाही:

उक्त संबंध में दिनांक 15.04.2026 को थाना सिविल लाइन पर फरियादी बृजेश मालवीय पिता अमान सिंह मालवीय की शिकायत पर अपराध क्रमांक 264/2026, धारा 103(1), 296(b) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन:

पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक श्री आशुतोष सिंह राजपूत के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल विश्वकर्मा उर्फ भूरा को अभिरक्षा में लिया गया है।


महत्वपूर्ण भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक श्री आशुतोष सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक एल.एन. गिरी, प्रधान आरक्षक कमलेश कुमार, आरक्षक गजेंद्र राठौर, मोहित गोस्वामी, धर्मेंद्र चौहान, वीरेंद्र धाकड़ एवं संजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad