छ.ग. झेरिया यादव समाज के पांचवी बार बने प्रदेशाध्यक्ष जगनिक यादव, एवं सुंदरलाल यादव प्रदेश सचिव निर्वाचित।
बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 5066 के प्रदेश प्रबंध कारिणी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष व दो सदस्यों इस प्रकार सात पदाधिकारीयों का चुनाव गत 12 अप्रैल को प्रदेश के 24 जिलो के 52 मतदान केंद्र में संपन्न हुआ।
जिसमें प्रगति पैनल के अध्यक्ष जगनिक यादव को 6302, उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव को 6241, सचिव सुंदरलाल यादव को 6017, संयुक्त सचिव मनोज यादव को 6311, कोषाध्यक्ष जी.आर. यादव को 6398, सदस्य आर.डी. यादव को 5755 और रंजीत यादव को 5447 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार इन सभी उम्मीदवार ने एक तरफा प्रदेश में एतिहासिक वोट हासिल किया। इस संबंध में सुंदर लाल यादव ने कहा कि सभी जिला, ब्लॉक, परिक्षेत्र, तहसील के पदाधिकारियों का प्रदेश स्तर प्रबंध कारिणी चुनाव की घोषणा जारी हुआ तभी से लेकर हर तहसील केंद्र के पदाधिकारी से बैठक लेकर चुनाव के साथ-साथ संगठनात्मक बैठक लगातार किया गया। जिसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारी जिला स्तर के पदाधिकारी ने मिलकर प्रगति पैनल के क्रियाकलापों व उनके द्वारा किए गए। समाजिक उत्थान, शिक्षा एकता इन सभी कार्यों को बताया गया तथा दूसरे प्रत्याशियों की असलियत को यादव समाज के लोगों के सामने रखा गया। इस प्रकार समाज की एकता व प्रगति को लेकर प्रचार प्रसार पूरे जिला भर में किया गया आज उसी का दिन है कि समाज के सभी प्रमुख आजीवन सदस्यों द्वारा अपना मताधिकार का प्रयोग कर समाज की प्रगति को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान दिया गया। जो व्यक्ति समाज के ग्रुप से यादव समाज के संगठन को तोड़ने का प्रयास करेगा वैसे लोगों के लिए आम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया है कि उनके विरुद्ध संगठन के माध्यम से एफआईआर दर्ज कराया जावेगा। उनका कहना है कि कोई भी व्यक्ति समाजिक बैठक में अपना बात रख सकता है न कि ग्रुप लिखकर ये बातें को अपने जेहन में रख लेंवे वहीं यादव समाज के जिला, प्रदेश, तहसील, केंद्र व ग्राम के आजीवन सदस्यों के साथ-साथ स्वजातीय बंधुओ को इस प्रमुख प्रदेश स्तरीय चुनाव में भाग लेकर अपना अमूल्य समय व मत दिया गया उन सभी लोगों को आभार व्यक्त किया गया। प्रदेश, केंद्र व ग्राम के प्रमुख पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.