Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 15, 2026

भोपाल की खुशी राय ने 12वीं की एमपी बोर्ड परीक्षा में 99.4% अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है. नगर निगम में दिहाड़ी कर्मचारी की बेटी खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया और भविष्य में सीए बनने का लक्ष्य रखा है.

 अभावों में तपकर कुंदन बनी 'खुशी'! 99.4% अंकों के साथ MP बोर्ड में लहराया परचम, 




भोपाल की खुशी राय ने 12वीं की एमपी बोर्ड परीक्षा में 99.4% अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है. नगर निगम में दिहाड़ी कर्मचारी की बेटी खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया और भविष्य में सीए बनने का लक्ष्य रखा है.



भोपाल ‌। मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) के 12वीं के नतीजों ने राजधानी भोपाल को गौरवान्वित किया है. भोपाल की रहने वाली खुशी राय ने प्रदेश की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराते हुए 99.4% अंक हासिल किए हैं. खुशी की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता नगर निगम में एक दिहाड़ी कर्मचारी (Daily Wager) के रूप में काम करते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद खुशी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है.


शिक्षकों और माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

भोपाल के प्रतिष्ठित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल की छात्रा खुशी राय ने अपनी इस शानदार उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है. खुशी का कहना है कि उनके परिवार ने उन्हें कभी किसी बात के लिए प्रेशराइज नहीं किया, बल्कि हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. खुशी ने बताया कि सही रणनीति और नियमित रिवीजन ही उनकी सफलता का राज है.


भविष्य में बनना चाहती हैं CA

अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए खुशी ने बताया कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना चाहती हैं. उन्होंने अन्य छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि अगर आपके कॉन्सेप्ट क्लियर हैं और आपका लक्ष्य स्पष्ट है, तो कोई भी मुकाम हासिल करना नामुमकिन नहीं है.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad