थाना - सिटी कोतवाली सारंगढ़
कोतवाली पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट की कार्यवाही
52 लीटर कच्ची महुआ के साथ एक आरोपिया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही में सफलता प्राप्त की।अप0क्रं0 169/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक- 14.04.2026 को मुखबीर सुचना पर ग्राम गोड़म मे फुलबाई यादव के घर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर एक महिला प्लास्टिक जरिकेन बाटल के साथ पकड़ी गई जिसका नाम पुछताछ करने पर अपना नाम फुलबाई यादब पति स्व. अजीत प्रसाद 52 वर्ष साकिन गोडम भठ्ठी चैक वार्ड नं. 10 सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ बतायी आरोपिया के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कुल 52 बल्क लीटर किमती 10400 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीआ को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, प्र0आर0 भंवरलाल काटले, आर0 गौतम जांगडे़, म0आर0 शकुन्तला जायसवाल, नव आरक्षक सत्य प्रकाश,मनीष, रमेश की प्रमुख भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.