Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 5, 2026

"साहित्य शिरोमणि सम्मान- 2026" से सम्मानित होंगे जांजगीर से सुरेश पैगवार" "तिरोड़ी मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में सुरेश पैगवार होंगे सम्मानित" "रेल गीत के रचनाकार- सुरेश पैगवार को मिलेगा "साहित्य शिरोमणि सम्मान-2026"

 "साहित्य शिरोमणि सम्मान- 2026" से सम्मानित होंगे जांजगीर से सुरेश पैगवार"



"तिरोड़ी मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में सुरेश पैगवार होंगे सम्मानित"


"रेल गीत के रचनाकार- सुरेश पैगवार को मिलेगा "साहित्य शिरोमणि सम्मान-2026"


जांजगीर - 4 अप्रैल, 2026


     साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए कवि एवं साहित्यकार सुरेश पैगवार जांजगीर को आगामी 12 अप्रैल 2026 को मॉयल मंगल भवन, तिरोड़ी मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में "साहित्य शिरोमणि सम्मान- 2026" से सम्मानित किया जाएगा।

       यह सम्मान प्रतिवर्ष देश के चुनिंदा साहित्यकार को साहित्य के क्षेत्र में उसकी विशेष उपलब्धि के लिए श्री बद्रीनाथ चौकसे जी की स्मृति में उनके सुपुत्र श्री सत्यनारायण चौकसे एवं परिवार द्वारा प्रदान किया जाता है।

      

राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान सम्मेलन पिछले 23 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सीमित संख्या में चयनित समाजसेवियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष देश भर से चयनित कुल तेरह विभूतियों को किसी भी क्षेत्र में उनके विशेष कार्य और उपलब्धि के लिए प्रदान किया जायेगा।

       इसी क्रम में इस वर्ष सुरेश पैगवार को इनके द्वारा रचित भारतीय रेलवे के लिए "रेल गीत" "भारत के जीवन की रेखा, है अपना ये रेलवे" काफी लोकप्रिय हुआ है, जिसे भारतीय रेलवे ही नहीं अपितु आमजन भी उतना ही पसंद कर रहे हैं, तथा रेलवे के लिए ही रचे स्वच्छता गीत "चलो करें ये वादा, रेल को स्वच्छ बनाएंगे" जो देश भर में ऑडियो वीडियो के माध्यम से सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म तथा स्टेशनों के स्क्रीन पर समय समय पर चलती रहती है, के लिए प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार इनके सैन्य गीत, सिविल डिफेंस गीत आदि का गायन समय समय पर रेलवे के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। 

 जांजगीर चांपा जिले पर लिखे जिला गीत "गज़ब पुरातन नगरी भइया, जांजगीर हे जेकर नाम" भी काफी लोकप्रिय हुआ है, जिसे उस समय के तात्कालिक मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के हाथों विमोचित किया गया था। इनके लिखे श्रम पर गीत, गंगा पर लिखे गीत, श्रृंगार गीत जिसे छालीवुड के प्रसिद्ध गायक सुनील सोनी, चंपा निषाद द्वारा गाया गया है, इनके कुछ गीतों को जनकवि मीर अली मीर जी और सुप्रसिद्ध कवयित्री संतोषी महंत 'श्रद्धा' जी तथा सोमप्रभा तिवारी 'नूर' जी द्वारा स्वर दिया गया है।

      इन सब को देखते हुए इस वर्ष का इन्हें श्री बद्री नारायण चौकसे स्मृति "साहित्य शिरोमणि सम्मान-2026" इन्हें तिरोड़ी मध्यप्रदेश में 12 अप्रैल को मॉयल मंगल भवन तिरोड़ी मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन की गरिमामयी आयोजन में इन्हें उनके सुपुत्र श्री सत्यनारायण चौकसे एवं राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन के संयोजक कवि दिनेश देहाती तथा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा। 

      रात्रि में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सुरेश पैगवार देश के नामचीन कवियों के साथ काव्यपाठ भी करेंगे।

   

जिसमें सहभागी कवि होंगे-

 विनोद नयन, जबलपुर, शादाब अंजुम, नागपुर, विरेन्द्र विद्रोही, ललितपुर, सुरेश पैगवार, जांजगीर, अशोक विद्रोही, पाथाखेड़ा, पंकज जूगनू, वर्धा , कवयित्रियों में माधुरी किरण, बालाघाट , निशा आनंद तिवारी, भिलाई,  प्रमिला किरण इटारसी शिरकत करेंगे।

       इस राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में कुल तेरह हस्तियों को अलग अलग क्षेत्र में उनकी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जा रहा है।  सम्मेलन में देश, प्रदेश के साहित्यकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

वर्तमान में सुरेश पैगवार राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक का दायित्व देख रहे हैं। राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष हैं, छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद के जिला सचिव हैं, जिला उद्घोषक संघ के अध्यक्ष हैं, छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के जिला अध्यक्ष हैं, कृति कला एवं साहित्य परिषद के प्रदेश सचिव हैं। इस तरह साहित्य के क्षेत्र में उनका लम्बा अनुभव रहा है। काफी मेहनत के बाद उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है।


    सुरेश पैगवार की इस उपलब्धि के लिए जांजगीर के उनके साहित्यिक गुरु विजय राठौर जी एवं ईश्वरी प्रसाद यादव जी, मथुरा से सजल विद्या के प्रवर्तक अनिल गहलौत जी तथा "छंद के छ" के गुरु अरुण कुमार निगम जी दुर्ग ने हर्ष व्यक्त किया है।

    जांजगीर के वरिष्ठ साहित्यकार संतोष कश्यप, सतीश कुमार सिंह, भैया लाल नागवंशी, हरप्रसाद निडर, हजारी कुर्रे, प्रमोद आदित्य, महेश राठौर मलय, राकेश श्रीवास, रमेश सिंघानिया, आनंद पाण्डेय, दिनेश चतुर्वेदी, दयानंद गोपाल,  संतोषी महंत 'श्रद्धा', पुनीता दरीयाना,प्रो गोवर्धन सूर्यवंशी, महेंद्र राठौर, राजकिशोर धिरही, उमाकान्त टैगोर, अंकित राठौर, विनोद गोपाल योगेश्वर राठौर, गौरव राठौर, सनत पटेल, सूरज खरे तथा शील साहित्य परिषद, राष्ट्रीय कवि संगम, छंद के छ आदि के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।


                  

                     प्रेषक

              उमाकांत टैगोर 

         सचिव- राष्ट्रीय कवि संगम 

         जिला- जांजगीर-चांपा 

          मो. 8516066541

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad