Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 5, 2026

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करने वालो पर बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 9.114 किलो गांजा जप्त तीन आरोपी गिरफ्तार

 राजनांदगांव



अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करने वालो पर बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 9.114 किलो गांजा जप्त तीन आरोपी गिरफ्तार



थाना बसंतपुर राजनंदगांव पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जे से 9.114 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त।

जप्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 1लाख रूपये ।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

अवैध रूप से गांजा तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

आरोपीगण के नाम


1 शिव कुमार राय, पिता रामकुमार राय, उम्र 31 वर्ष, निवासी धरमपुर, थाना धरमपुर, जिला पन्ना (मध्यप्रदेश)


2 सालिक राम, पिता पूरन ढीमर, उम्र 24 वर्ष, निवासी दानवारा, थाना धरमपुर, जिला पन्ना (मध्यप्रदेश)


3 श्रीमती पुष्पा बर्मन, पति राजेश बर्मन, उम्र 28 वर्ष, निवासी आधारताल जबलपुर, थाना धरमपुर, जिला पन्ना (मध्यप्रदेश)


कार्यवाही का विवरण

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों की तस्करी, शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


इसी अभियान के तहत थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को दिनांक 03 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति मुंदड़ा कुंज जी.ई. रोड के पास अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से बस का इंतजार करते हुए खड़े हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम शिव कुमार राय, सालिक राम एवं श्रीमती पुष्पा बर्मन बताया।

पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों के पास रखे काले एवं भूरे रंग के बैगों से कुल 9.114 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख है।

बरामद गांजा को मौके पर विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके पश्चात तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में

थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू,सउनि जीवराज रावटे,म.प्र.आर. मेनका साहू

आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा

 राजेश्वर बंदेश्वर, आशीष मानिकपुरी म.आर. अनुपमा चन्द्रवंशी

तथा अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad