Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 9, 2026

पिथौरा पुलिस ने संस्कार समर कैंप के विद्यार्थी को दी गई यातायात एवं साइबर अपराध की जानकारी थाना प्रभारी पिथौरा सिद्धार्थ मिश्रा समर कैंप के विद्यार्थियों से हुए रूबरू 21 अप्रैल को आयोजित होगी यातायात संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता

 सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864


पिथौरा पुलिस ने संस्कार समर कैंप के विद्यार्थी को दी गई यातायात एवं साइबर अपराध की जानकारी 



थाना प्रभारी पिथौरा सिद्धार्थ मिश्रा समर कैंप के विद्यार्थियों से हुए रूबरू 


21 अप्रैल को आयोजित होगी यातायात संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता 


पिथौरा संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा द्वारा स्थानीय प्रतिभा विद्यालय में चल रहे संस्कार मल्टी टैलेंट क्लास के विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी सड़क की सुरक्षा पर यातायात नियमों एवं साइबर अपराध की जानकारियां दी।




मिली जानकारी के अनुसार संस्कार मल्टी टैलेंट क्लासेस कैंप का आयोजन डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर के निर्देशन में 10 माई तक आयोजित की जा रही है जिसमें एक ही छत के नीचे विविध प्रशिक्षण का आयोजन लगातार किया जा रहा है इस आयोजन में पिथौरा थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा और उनकी टीम के निर्देशन में रोड सेफ्टी विषयों पर चर्चा करते रोड में चलते समय बरती जाने वाली सावधानियां एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दिया गया। वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरण का उपयोग एवं यातायात नियमों का पालन करना हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है, के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों और उनके बचाव के उपाय के बारे में विस्तृत  जानकारी समर क्लास के विद्यार्थियों को दी गई। कार्यक्रम में पिथौरा थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा ने समर क्लास की विद्यार्थी और उनके पालकों लोगों से अपील कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने एवं तीन सवारी न चले, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। शराब सेवन कर एवं तेज गति से वाहन न चलाएं, स्वयं सुरक्षित दूसरो को दुर्घटनाओं से बचाएं। थाना प्रभारी ने समर क्लास की विद्यार्थियों के लिए 21 अप्रैल को रोड पर कैसे गाड़ी चले, ट्रैफिक नियमों को कैसे पालन करें विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है यह प्रतियोगिता में समर क्लास के अलावा ओपन रखा गया है जिसमें अन्य स्कूली बच्चे भी शामिल हो सकते हैं उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से सिद्धार्थ मिश्रा थाना प्रभारी पिथौरा, शोभाराम ध्रुव आरक्षक,सीमा गौरव चंद्राकर डायरेक्टर संस्कार मल्टी टैलेंट कैंप, राधेश्याम पटेल शिक्षक, पिंटू बेहरा डांस कोरियोग्राफर, राजा बाबू उपाध्याय सहित संस्थान की पदाधिकारी काफी संख्या में उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad