जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार के महामंत्री बने सुनील साहू, क्षेत्र में खुशी की लहर
जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सक्रिय एवं जुझारू कार्यकर्ता भैया सुनील साहू को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
सुनील साहू लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए एक मजबूत पहचान बनाई है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने और संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके कार्यशैली, मिलनसार व्यवहार एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
उनके महामंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही क्षेत्रभर में बधाइयों का तांता लग गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है। सभी ने आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और अधिक सशक्त होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।
इस अवसर पर सुनील साहू ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और जनता की आवाज को बुलंद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.