नगर निगम की लापरवाही आई सामने- वाहन मालिको को खुली छूट दे रखी है
वाहन मालिक सड़कों पर दर्जनों वाहन खड़े कर देते हैं
नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी कार्यवाही करने मे नाकाम साबित हो रहा है
दाहोद गुजरात। मुसाखेड़ी में काली पुलिया के पास इस तरह से रोड घेर कर कई वाहन खड़े रहते है आए दिन यहां एक्सीडेंट की संभावना बनी रहती है क्योंकि रोड पर दर्जनों वाहन खड़े रहते है इनमें कुछ वाहन तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके है फिर भी रोड घेर कर वाहन मालिक पता नहीं किस बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे है पैदल चलने वाले लोग सुबह सुबह टहलने आते है उन्हें रोड पर टहलना पड़ता है जबकि गाड़ियों की वजह से आम जनता को कई परेशानी का सामना करना पड़ता है नगर निगम की लापरवाही बढ़े हादसे को निमंत्रण देती हुई नजर आ रही है नगर निगम शक्त रवैया अपनाए तो यहां गाड़ियों खड़ी नहीं होगी बड़ी बड़ी बसे रोड पर खड़े रहने से आधा रोड तो यूंही जाम से घिर रहा है लेकिन बेशर्मी वाहन मालिक को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है इसके पहले भी मुसाखेड़ी काली पुलिया पर खड़े वाहन की न्यूज अखबार ओर मीडिया के सामने प्रकाशित हो चुकी है परंतु दो से तीन दिन वाहन हट जाते है फिर वही रोड पर वाहन खड़े कर दिए जाते है अब देखना होगा नगर निगम को सिर्फ गरीबों के ठेले ही देखते है रोड पर खड़ी बड़ी बड़ी गाड़ियां ओर बसे क्यों नहीं दिखाई दे रही ???? क्या नगर निगम सिर्फ गरीब सब्जी वालो को ही परेशान करेगी या देखना होगा इन वाहन मालिक पर भी कार्यवाही करेगी अगर स्थिति यही बनी रही तो अभी तो दर्जन भर गाड़ियों खड़ी है रोड पर अभी इन्हें नहीं रोका गया तो आने वाले समय में सैकड़ों की संख्या में वाहन खड़े मिलेंगे
सवाल यह भी उठता है कि इन वाहन को हटाने की जवाबदारी कौन लेगा ????
आए दिन पहले ही रोड पर जाम बना रहता है साथ में आए दिन एक्सिडेंट होते रहते है ऊपर से रोड पर खड़े वाहन जब तक कोई बड़ी दुर्घटना ना हो जाए तब तक हटेंगे नहीं
प्रशासन भी तब ही नींद से जागता है जब तक कोई बड़ी दुर्घटना ना हो जाए अगर प्रशासन पहले से ही सुधार कर ले तो बड़ी दुर्घटना होने से पहले ही टाली जा सकती है अब देखते है कौन कौन जिम्मेदार सामने आकर आम जनता का भला करेगा और वाहन मालिक से वाहन हटवाएगा. *पुनम प्रदीप प्रजापति कि रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.