मजदूरों से भरी पिकअप पलटी 35-40 मजदूर घायल।
लापरवाह सिस्टम ने फिर झोंकी जान जोखिम।
बीजापुर से मजदूर महाराष्ट्र में मिर्ची तोड़ने जा रहे थे।
ठूंस ठूंस कर भरे गये वाहन ने लिया हादसे का रूप,
प्रशासन, श्रम विभाग और परिवहन विभाग की खुली पोल
बीजापुर :- बीजापुर जिले के थाना एवं ब्लॉक भोपाल पटनम के अन्तर्गत वारेगुडा क्षेत्र से रोजी रोटी के लिए महाराष्ट्र जा रहे मजदूरों के साथ हुआ यह हादसा । सोमनपल्ली में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी।
हादसे के वक्त वाहन में 35-40 मजदूर सबार थे जो सभी मिर्ची तोड़ने महाराष्ट्र जा रहे थे। दुर्घटना मे सभी मजदूर घायल हो गये है और सभी मजदूरों की हालत गम्भीर बताई जा रही है मजदूर दम्मूर व पेटावोगडा़ के निवासी बताये जा रहे है।
जिन्हे इलाज के स्वास्थ्य केंद्र भोपाल पटनम लाया गया है अबतक इनमें से15 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
लेकिन इस घटना ने फिर से सडे़ गले सिस्टम की पोल खोल कर रख दी कि गरीब मजदूरों के जिन्दगी की अब कोई कीमत नहीं रह गयी है।
सवाल अब यह है कि किस अधिकारी की मिली भगत से मजदूरों को इस तरह जानवरों की तरह ठूंस ठूंस भरकर सैकड़ों किलोमीटर दूर दूसरे राज्य में पिकअप वाहन में ले जाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों को कहना है कि मजदूरों को जानवरों की तरह दूसरे राज्यों में कौन ले जा रहा है क्या हमारे राज्य मे इस तरह के हालात हो रहे है कि दूसरे प्रदेश में काम करना पड़ रहा है लेकिन प्रशासन आंख मूंद कर बैठा है ना कोई जांच होती है और ना कोई कार्यवाही होती है।
मानो गरीब मजदूरों के जान की कोई कीमत ही नहीं रह गयी है
क्या इस बार भी जिम्मेदार अधिकारी को बचा लिया जायेगा या फिर मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ कोई सख्त कार्यवाही होगी।। जब तक सिस्टम की इस तरह लापरवाही होती रहेगी तब तक इसी तरह हादसे होते रहेंगे और बेचारे गरीब मजदूर अपनी जान देकर कीमत चुकाते रहेंगे।।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.